मां… यह शब्द ही अपने आप में एक एहसास है, एक सुकून है, और एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी शर्त के हमेशा हमारे साथ खड़ा रहता है। इस दुनिया में अगर कोई हमें सबसे ज्यादा समझता है, तो वो सिर्फ मां होती है। Mothers Day सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक मौका है — उस प्यार, त्याग और समर्पण को याद करने का, जो हमारी मां हर दिन हमारे लिए करती है। हम अपनी जिंदगी में कितने भी व्यस्त क्यों न हो जाएं, लेकिन मां के लिए हमारा एक छोटा सा वक्त भी उनके लिए सबसे बड़ी खुशी बन जाता है। इस खास मौके पर, एक भावुक भाषण और एंकरिंग स्क्रिप्ट के जरिए हम उसी अनमोल रिश्ते को शब्दों में पिरोने की कोशिश करेंगे, जो दिल को छू जाए और हर किसी को अपनी मां की याद दिला दे।
Mother’s Day Anchoring Speech
“अगर मैं आपसे पूछूं…
कि इस दुनिया में वो कौन है…
जिसने आपको बिना शर्त प्यार किया है…
तो शायद हर किसी के मन में सिर्फ एक ही नाम आएगा…
मां
आज का दिन सिर्फ एक celebration नहीं…
एक एहसास है… एक कर्ज है… जिसे हम कभी चुका नहीं सकते…”
“नमस्कार, आदरणीय अतिथिगण और यहाँ उपस्थित सभी साथियों…
आज हम यहाँ एक ऐसे रिश्ते को सलाम करने के लिए इकट्ठा हुए हैं…
जो इस दुनिया का सबसे पवित्र, सबसे सच्चा और सबसे निस्वार्थ रिश्ता है — मां का रिश्ता…
जिसने हर दर्द में भी मुस्कान दी,
हर ठोकर पर हमें पहचान दी।
खुद भूखी रहकर जिसने हमें खिलाया,
उस मां ने ही हमें ये जिंदगी जान दी।
“हम सब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं…
लेकिन कभी पीछे मुड़कर देखा है…
कि हमारी हर सफलता के पीछे…
किसका त्याग छुपा हुआ है?”
“वो मां…
जो खुद के सपनों को पीछे छोड़ देती है…
ताकि हमारे सपने पूरे हो सकें…”
खुद की ख्वाहिशों को जिसने भुला दिया,
हमारी खुशियों में खुद को सजा लिया।
दुनिया ने जिसे सिर्फ मां कहा,
उसने अपने हर दर्द को छुपा लिया।
“आज हम बड़े हो गए हैं…
अपनी दुनिया में busy हो गए हैं…
लेकिन क्या हमने कभी सोचा…
कि हमारी एक call का इंतजार…
कौन करता है?”
“मां को किसी gift की जरूरत नहीं होती…
उसे सिर्फ आपका समय चाहिए…”
दूर होकर भी जो पास रहती है,
हर दुआ में जो साथ रहती है।
जिसे याद करके दिल भर आता है,
वो मां हर वक्त खास रहती है।
“दोस्तों…
आज का दिन सिर्फ ‘Happy Mother’s Day’ कहने का नहीं है…”
“आज का दिन है…
उन्हें ये महसूस कराने का…
कि वो हमारी जिंदगी में कितनी खास हैं…”
मां के बिना घर अधूरा सा लगता है,
हर रिश्ता थोड़ा कमजोर सा लगता है।
जिस दिन मां साथ ना हो,
वो दिन भी बेकार सा लगता है।
“अंत में बस इतना ही कहना चाहूँगा…
अगर आपकी मां आपके साथ है…
तो आप इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं…”
“आज ही उन्हें call कीजिए…
और कहिए — मां, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ”
हर रिश्ता निभाया जा सकता है,
हर दर्द छुपाया जा सकता है।
लेकिन मां का प्यार ऐसा होता है,
जिसे कभी लौटाया, नहीं जा सकता है।
“आप सभी को Mother’s Day की हार्दिक शुभकामनाएं”




